फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर एक बार फिर से होने लगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से होने लगा अतिक्रमण
विज्ञापन

-रेहाड़ी व दुकानदारों ने किया सड़कों पर अतिक्रमण
-राहगीर सड़कों पर चलने का मजबूर
-योजना बनाकर भूला नगर परिषद
फोटो नंबर सात से दस
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के मुख्य मार्गों पर रेहड़ी चालक व दुकानदार एक बार फिर से अतिक्रमण करने लगे हैं। पैदल चलने वाले राहगीर सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। इससे हादसा होने का भी भय बना हुआ है। हालांकि कुछ दिन पूर्व नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, लेकिन इसमें एक ही स्थान से अतिक्रमण हटाया था।
नगर परिषद ने शहर को रेहड़ी मुक्त करने के लिए योजना बनाई थी। इसमें शहर में विभिन्न जगह लगने वाली रेहड़ियों को पुरानी कचहरी के खाली पड़े मैदान में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन रेहड़ी चालकों के विभिन्न तर्क के चलते यह योजना दम तोड़ गई। इसके बाद नगर परिषद ने शहर में सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींचकर रेहड़ियों को उसके अंदर निर्धारित रखने की योजना बनाई, लेकिन यह योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई। मंडी में अनाज की दुकानें कम और लोहा व अन्य सामान की दुकानें ज्यादा होने के दिक्कत हो रही है। महावीर चौक से रेलवे स्टेशन के इस मार्ग की चौड़ाई नगर परिषद के रिकार्ड के अनुसार 40 फुट से 100 फुट तक है, मगर अब इस पूरे मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों ने मनमाने तरीके से अतिक्रमण कर लगभग आधे मार्ग पर कब्जे कर लिए हैं।
विज्ञापन


महावीर चौक से लेकर आजाद चौक तक फैला है अतिक्रमण
महावीर चौक से आजाद चौक तक शहर की सबसे लंबी मार्केट है। इसके दोनों तरफ दुकानें बनी हैं। यहां पर स्थित दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान के सामने चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते यहां पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

-लक्ष्मण रेखा भी पार की
नप ने जिला पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के आदेश का पालन करते हुए बस स्टैंड के पास एक लक्ष्मण रेखा बनाई थी। नप ने दुकानों के सामने लोहे के पाइप लगाकर एक लक्ष्मण रेखा बनाई और रेहड़ी चालकों व दुकानदारों को हिदायत दी। कोई भी रेहड़ी चालक व दुकानदार इन पाइपों को पार नही करेंगे। अगर किसी दुकानदार का सामान इन पाइपों से आगे मिला तो जब्त कर लिया जाए। लेकिन इसके कुुछ दिनों बाद ही जिला पुलिस अधीक्षक का तबादला होने के बाद ही फिर से रेहड़ी चालकों और दुकानदारों ने दोबारा से सड़क किनारे पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

----------
शहर में किसी भी प्रकार अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए नप की एक टीम गठित कर दी है। यह टीम शहर में एक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
- भारती सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें