फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

00 मीटर की स्पर्धा में संजय कुमार रह विजेता, लड़कियों में निचिता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कों की दौड़ में संजय और लड़कियों में निचिता अव्वल
विज्ञापन

-शहीद मेजर सतीश दहिया कालेज एथलीट मीट स्पर्धा का शुभारंभ
फोटो नंबर 22 व 23
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय एथलीट मीट प्रतियोगिता की शुुरुआत प्राचार्य डॉ. गजराज ने की। इसमें विजेता रहे खिलाड़ी समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के इंचार्ज डॉ. मनोज सैनी ने बताया कि 800 मीटर की दौड़ में संजय कुमार प्रथम, गगनदीप द्वितीय और संदीप कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं लड़कियों की 800 मीटर रेस में निचिता ने प्रथम, मनोज ने द्वितीय, पपीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जेवलिन थ्रो में क्रमश: सुमित, प्रवीण व प्रदीप कुमार विजेता रहे। लड़कियों की प्रतियोगिता में रेखा कुमारी प्रथम, स्नेहलता द्वितीय और कविता कुमार को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में नचिता प्रथम, उपासना द्वितीय, पूनम कुमारी तीसरे पायदान पर रही। लड़कियों के डिस्कस थ्रो में रेखा, पपीता, उपासना कुमारी विजेता रही। लड़कों के डिस्कस थ्रो में हिमांशु ने प्रथम, जिलेसिंह व प्रविंद्र ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया। लोग जंप में राहुल कुमार ने प्रथम तथा कुलदीप, संदीप व अनिल ने दूसरा व तीसरा हासिल किया। भोमराज, मानसिंह, सुनील कुमार 1500 मीटर की दौड़ में विजेता रहे। इस मौके पर उप प्राचार्य हरलाल, डॉ. अनिल यादव, डॉ. बिक्रम सिंह, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. सुनीता हुड्डा व डॉ. अशोक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें