फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी बुलेरो, पंजाब के दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी
विज्ञापन

बोलेरो, दो लोग घायल
-कुलताजपुर रोड बाईपास के पास हुआ हादसा
फोटो नंबर नौ व दस
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के बाईपास पर कुलताजपुर रोड के समीप एक बोलेरो डंपर से बचने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में पंजाब के बादल गढ़ निवासी दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पांच अन्य बाल-बाल बच गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पंजाब के बादलगढ़ निवासी सात लोग जयपुर किसी काम के लिए गए थे। जयपुर से वे वापस अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बाईपास पर कुलताजपुर रोड के समीप एक डंपर उनके सामने आ गया। इस पर चालक का बोलेरो पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी पलट गई। इसके कारण बोलेरो में सवार सभी सात लोग उसके नीचे दब गए। गनीमत यह रही कि आसपास के लोगों ने बोलेरो में फंसे सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया। इस हादसे में बादलगढ़ निवासी सुखबीर सिंह (41) पुत्र हाकम सिंह और चमकौर सिंह (40) पुत्र नायब सिंह घायल हो गए। राजबीर, गुरजार सिंह, संदीप सिंह, जाभर सिंह व गगनदीप सिंह हादसे में सकुशल बच गए। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां पर सुखबीर सिंह व चमकौर सिंह को भर्ती कर लिया गया। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें