निबंध प्रतियोगिता में आशीष प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता हुई। उपप्रधानाचार्य वीके भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा के 570 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता रहे प्रतिभागियों को निदेशक अमित यादव ने पुरस्कृत किया।
भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों को 40 मिनट में 300 शब्दों का निबंध लिखने के निर्देश दिए गए थे। निबंध का विषय जल संरक्षण, दूषित होता पर्यावरण था। स्पर्धा में सातवीं कक्षा के आशीष प्रथम, भारत कुमार को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुस्कान कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 से 12 वीं के ग्रुप में दसवी की ममता प्रथम, कृष्णा सैन द्वितीय तथा हिमांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने कहा कि जल जीवन का आधार है, इसके बिना सृष्टि की कल्पना करना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि नालियों में बेकार बहते पानी को गड्ढों में एकत्रित करें। उन्होंने कहा कि निबंध स्पर्धा से विद्यार्थियों की विचार शक्ति तथा लेखन कला निखरती है।