फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रशिक्षण शिविर में दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले लाभ की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी की ओर से दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए शनिवार को शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता रमेश कुमार, डीएलएसए से प्रियंका, डीसीडब्लूओ से राजेंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यू अरुण कुमार व संतोष मेमोरियल रिहडेबलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर से वीपी शर्मा, स्पेशल अध्यापक विजेंद्र यादव, सुमन यादव आदि ने शिविर में पहुंच कर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्राचार्य सुरेश जसाईवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को सरकार से मिलने वाली मदद के बारे में विस्तार से बताया। अधिवक्ता रमेश कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों से भी अधिक प्यार की जरूरत होती है। ये अपने गुरू व माता-पिता का अधिक समान करते हैं। वीपी शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था मानसिक मंद, श्रवण बाधित, वाणी समस्या, परमस्तिष्कीय पक्षाघात वाले बच्चों को शिक्षण व प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाती है। विशेष शिक्षक बनने का कोर्स भी करवाते है। इस मौके पर प्राथमिक व हाई स्कूल के तीन दर्जन के करीब शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें