फोटो संख्या:61-यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में रोगियों की जांच करत
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में राहत ग्रुप की तरफ से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 114 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 25 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन कर किशनलाल जालान अस्पताल भिवानी भेजे गए।
यादव सभा के प्रधान अधिवक्ता अभयराम ने बताया कि शिविर की शुरुआत हवन के साथ पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य प्रधान आर्य समाज की ओर से किया गया। महासचिव रोहतास सिंह ने सुपौत्र अंकित कुमार के बीएआरसी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में साइंटिस्ट ग्रुप ए के पद पर नियुक्ति पर शिविर का संपूर्ण खर्च वहन किया।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में आंखों की जांच डॉ. आरपी गिरी व डॉ. रामपाल ने 114 मरीजों की जांच की तथा 25 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए किशन लाल जालान अस्पताल भिवानी में समाजसेवी सुमेर सिंह मेघवास की देखरेख में भिवानी ले जाया जाएगा। बीपी व शुगर जांच डॉ. प्रकाश वीर आर्य एवं डॉ. आरपी शर्मा ने की। इस मौके पर कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा, लक्ष्मी नारायण बाल रोडिया, राहत ग्रुप के उप प्रधान श्रीचंद, कप्तान लालचंद, महासचिव राधेश्याम शर्मा, प्रो बस्तीराम खैरवाल, जगमाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, कृष्ण, धर्मवीर, संदीप बसई व मास्टर बिजेंद्र मौजूद रहे।