अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सब जूनियर व सीनियर कोर्फ बॉल चैंपियनशिप बाबा जोधा दास स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ नगर परिषद चेयरमैन भारती सैनी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम मुकाबला महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी के बीच हुआ। जिसमें महेंद्रगढ़ ने चरखी दादरी को 4-1 से हराकर मुकाबला जीता।
दूसरा मुकाबला रोहतक और भिवानी के बीच हुआ, जिसे रोहतक में जीत दर्ज की। एकेडमी संयोजक तेजपाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। महेंद्रगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने किया। प्राचार्य रोहताश ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भारती सैनी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। खेलों में भी काफी संभावनाएं है।