फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने आजादी के दीवानों को नमन कर याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और सांसद धर्मबीर ने आजादी आंदोलन के अमर सपूतों सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया।
नगरपालिका परिसर में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही राव तुलाराम, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 23 मार्च का दिन हिंदुस्तान के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन आजादी के आंदोलन का सबसे बड़ा बलिदान हुआ था। हमें शहीदों से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। आज का भारत युवा भारत है जब भी देश दुनिया ने करवटें बदली है युवाओं ने ही क्रांतिकारी उद्घोष किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद धर्मबीर ने कहा कि आजादी के वीरों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। अमर शहीदों की वीरगाथाएं हमें देश भक्ति के लिए प्रेरित करती हैं। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने अपनी छोटी सी उम्र में ही इतना बड़ा काम कर दिया कि हजारों लाखों सालों तक उन्हें याद किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज, को-आपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, नपा उप प्रधान रमेश बोहरा, संदीप ठाकुर, सुधीर दीवान, डालू सिंह, पार्षद अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, जेपी सैैनी, कृष्णा जांगड़ा, देवेंद्र सैनी, कृष्ण भिंडी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें