फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल पहुंचकर शिक्षामंत्री ने बच्चों से पूछे नाम, स्कूल को मौके पर ही अपग्रेड किया 17-33-29

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा शुक्रवार को अचानक मोहल्ला महायचान के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंच गए। उन्होंने कक्षा चार में पहुंचकर बच्चों से देश के पीएम का नाम पूछा। शिक्षामंत्री ने मौके पर ही स्कूल को अपग्रेड कर मिडल स्कूल बनाने का एलान किया। स्कूल में चहारदीवारी, कमरे सहित अन्य विकास कार्यों को लिए 24 घंटे में एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद डीसी ने कहा कि शिक्षा विभाग के जरिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजेंगे।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे महेंद्रगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां चौथी कक्षा में पहुंचकर उन्होंने एक छात्रा को खड़ा करके उनका नाम पूछा। छात्रा ने अपना नाम विदिशा बताया। मंत्री ने यह भी पूछा कि आपके पापा क्या काम करते हैं। शिक्षामंत्री ने विद्यार्थियों से पूछा कि अपने देश के प्रधानमंत्री का नाम बताओ। आधे बच्चों ने नरेंद्र मोदी जवाब दिया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पीएम कैसा काम कर रहे हैं। इस सवाल पर बच्चे जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद शिक्षामंत्री पांचवीं कक्षा में पहुंचे। यहां उन्होंने कई बच्चों से परिचय लिया। लड़कियों को आशीर्वाद दिया तो लड़कों से हाथ मिलाया। शिक्षामंत्री ने बच्चों से हरियाणा के सीएम का नाम पूछा। एक तिहाई बच्चों ने सीएम का नाम मनोहरलाल खट्टर बताया। इसके बाद उन्होंने पूछा हरियाणा के शिक्षामंत्री का नाम बताओ। बच्चों ने कहा रामबिलास शर्मा। शिक्षामंत्री बोले कहां हैं शर्मा जी, इस पर बच्चों ने उनकी ओर हाथ कर कहा- आप हो। उन्होंने पूछा कि बताओ हमारे किस पायलट को पाकिस्तान ने कैद कर रखा है। बच्चे इसका जवाब नहीं दे सके। शिक्षामंत्री ने कहा कि आज हमारे पायलट अभिनंदन को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल को अपग्रेड किया
स्कूल परिसर में पहुंचे लोगों ने कहा कि बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। जिस पर शिक्षामंत्री ने मौके पर ही प्राथमिक स्कूल को मिडल तक अपग्रेड करने का एलान किया। स्कूल में कमरों के भवन, फर्श, छत, चहारदीवारी की मांग पर शिक्षामंत्री ने कहा कि 24 घंटे में एस्टीमेट भेजो। उन्होंने साथ में पहुंची डीसी डॉ. गरिमा मित्तल को कहा कि इस बारे में कार्रवाई रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को आज ही भेजो।

वर्जन
शुक्रवार को शिक्षामंत्री ने आदेश जारी किए हैं। इस बारे में शिक्षा विभाग के जरिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। अप्रैल महीने से स्कूल अपग्रेड होने की उम्मीद है। जिसमें आठवीं कक्षा तक के दाखिले किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, डीसी, महेंद्रगढ़।

वर्जन
मेरे पास शिक्षामंत्री का फोन आया था। उन्होंने स्कूूल को अपग्रेड करने का आदेश दिया है। हम स्कूल से प्रस्ताव लेकर उसे शिक्षा विभाग के मुख्यालय भेज देंगे। जहां मानकों के अनुसार स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। मोहल्ला महायचान का प्राथमिक स्कूल के मानक पूरे करता है।
- अजीत सांगवान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें