फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपप्रधान को मिलेंगी चेयरपर्सन की शक्तियां, करा सकेंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका की चेयरपर्सन के निलंबित होने के बाद अब उपप्रधान को कार्यभार सौंपा जाएगा। उपप्रधान रमेश बोहरा ने कहा कि कार्यभार संभालते ही मीटिंग बुलाएंगे। लोगों का कहना है कि अब महीनों से लटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद है। विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। सभी पार्षदों को साथ लेकर काम करेंगे।
नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग और उनके पति सुरेंद्र बंटी को निलंबित किए जाने के आदेश वीरवार को पालिका में पहुंचे। ई-मेल के जरिए यह आदेश आए। पालिका सचिव के कार्यालय में नहीं होने के कारण उपप्रधान को कार्यभार नहीं संभलवाया जा सका। चेयरपर्सन रीना गर्ग और उनके पति पार्षद सुरेंद्र बंटी को आदेशों की प्रति देने के लिए नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उनके आवास भेजा गया। चेयरपर्सन व उनके पति घर से बाहर होने के कारण आदेशों की प्रति उनके दरवाजे पर चस्पा की गई। नगर पालिका में करीब डेढ़ साल बाद अब विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पार्षदों व चेयरपर्सन की आपसी खींचतान के चलते वर्ष 2018-19 का बजट अब तक पारित नहीं हो सका। जिस कारण नगर पालिका के छोटे से लेकर बड़े सभी काम अटके हुए हैं। नगर पालिका के दो मनोनीत पार्षदों सहित 11 पार्षदों ने जनवरी माह में उपायुक्त गरिमा मित्तल से नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग और पार्षद पति को निलंबित करने की गुहार लगाई थी। इस दौरान उन्होंने 165 पेज की प्रेजेंटेशन भी उपायुक्त को सौँपी थीं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक शेखर विद्यार्थी ने 27 फरवरी को नपा चेयरपर्सन एवं पार्षद पति के निलंबन के आदेश जारी कर दिए थे।

वर्जन
आज मैं चंडीगढ़ आया हुआ हूं। नपा चेयरपर्सन के घर पर कर्मचारी ने निलंबन के आदेश चस्पा कर दिए हैं। शुक्रवार को उप प्रधान को चार्ज दिया जा सकता है। प्रधान के निलंबन के बाद स्वत: ही चार्ज उप प्रधान के पास चला जाता है। कार्यकारी प्रधान के पास वो सभी शक्तियां रहती हैं जो एक प्रधान के पास होती हैं।
- नवल किशोर शर्मा, सचिव, नगरपालिका

वर्जन
हम आज घर पर नहीं थे तो पालिका कर्मचारी ने घर के बाहर नोटिस चस्पा कर गए हैं। निलंबन का उन्हें पता लग गया है। अब पांच छह दिन बाद हाई कोर्ट में याचिका डालेंगे। हमें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

- रीना गर्ग, निलंबित नपा चेयरपर्सन।

वर्जन
वीरवार को नपा सचिव चंडीगढ़ गए हुए थे। शुक्रवार को वो प्रधान का कार्यकारी चार्ज ले लेेंगे। शहर के सभी वार्डों में समान विकास करवाया जाएगा। चार्ज संभालने के बाद पार्षदों की मीटिंग बुलाएंगे। शहर में सड़कें, सफाई व्यवस्था, लाइटों की समस्याओं को दुरुस्त किया जाएगा। पालिका में कमीशन खोरी बंद होगी। सभी के मिलकर काम किया जाएगा।
- रमेश बोहरा, उपप्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।

यह काम होने की उम्मीद
- शहर की सड़कों का निर्माण
- डोर टू डोर के लिए टैंपो सेवा बहाल
- स्ट्रीट लाइट को दोबारा से चालू कराना
- कर्मचारियों की भर्ती का टेंडर जारी करना
- नियमित तौर पर सफाई व कचरा उठान
- भवन मैप समय पर पास कराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें