फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के लोगों को जल्द मिलेगा अपने रेडियो का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला विशेष
विज्ञापन


जिले को जल्द मिलेगा अपने रेडियो का तोहफा
-सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मिली एफएम रेडियो स्थापित करने की अनुमति
देवेंद्र यादव
नारनौल। हेलो दोस्तों! मैं 90.4 मेगाहार्ट अरावली एफएम रेडियो से बोल रहा हूं। जी हां कुछ ऐसा ही जिला वासियों को जल्द ही सुनाई देगा। नारनौल शहर में जल्द ही रेडियो एफएम की स्थापना होने वाली है। इसके लिए पूरा सेटअप तैयार किया जा रहा है। रेडियो एफएम के लिए सरकार से स्वीकृति भी मिल गई है। इसके लिए फ्रीक्वेंसी भी दे दी गई है। इसके लिए मशीनें आते ही इनको स्थापित कर करीब दो से तीन माह में नारनौल से रेडियो अरावली का प्रसारण शुरू हो जाएगा।
जिले में कोई रेडियो स्टेशन नहीं है। यहां पर एफएम स्टेशन की मांग वर्षों से लोग करते आ रहे हैं। यहां पर कभी-कभी दिल्ली की किसी भी एफएम रेडियो चैनल की फ्रीक्वेंसी पकड़ में आ जाती है। वहीं किसान व अन्य लोग रोहतक से प्रसारित होने वाला रेडियो सुनते हैं। इस कारण लोग यहां पर एक प्रादेशिक रेडियो एफएम स्थापित करने की मांग करते आ रहे थे। इसके लिए दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच भी कई वर्षों से प्रयास कर रहा था। मंच का यही प्रयास अब रंग लाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके लिए फ्रीक्वेंसी 90.4 मेगाहार्ट दी गई है। वहीं मंच ने इस रेडियो का नाम अरावली रेडियो रखा है। यह एक प्रादेशिक एफएम रेडियो स्टेशन होगा।
विज्ञापन


बहुत कुछ होगा इस रेडियो एफएम पर
इस रेडियो एफएम पर मनोरंजन के अलावा बहुत ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी होंगे। मंच के अध्यक्ष मास्टर संतलाल ने बताया कि इस एफएम पर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य व क्षेत्रीय कौशल विकास के अलावा समाचार व डिबेट के कार्यक्रम भी होंगे। किसानों के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मनोरंजन के लिए लोक कलाकारों की ओर से लोकगीत व अन्य गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

---------
देश-प्रदेश में लोक कला और संस्कृति गुम होती जा रही है। इस कला व संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रादेशिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने की सोची थी, अब इसकी अनुमति मिल गई है। जल्द ही एफएम रेडियो स्टेशन की शुरुआत जिले में हो जाएगी।
-मास्टर संतलाल, लोक कलाकार व प्रधान दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें