सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
मंडी अटेली (ब्यूरो)। अटाली से नानकवास सड़क मार्ग पर शनिवार को हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव नानगवास निवासी प्रवीण (23) अपनी बाइक पर अपने गांव जा रहा था कि पीछे से एक कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।