फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोेगों की मौत
विज्ञापन

दोस्त की बेटी के कुआं पूजन समारोह पर गए थे विपिन और उसका भांजा
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अपने दोस्त की बेटी के कुआं पूजन समारोह पर गए मित्र और उसका भांजा सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को महेंद्रगढ़ एवं नारनौल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।
विज्ञापन

गांव खैराना में विपिन के नवजात कन्या जन्मोत्सव पर कुआं पूजन समारोह था। इस समारोह में विपिन का दोस्त अभिषेक पुत्र उमेद सिंह (22) निवासी गांव बवानिया तथा विपिन का भांजा मोहित पुत्र महीपाल निवासी मोहीपुर जिला रेवाड़ी भी शमिल हुए थे। रात के समय जनरेटर का तेल खत्म हो जाने पर अभिषेक एवं मोहित बाइक से तेल लेने के लिए अटेली जा रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही टाटा गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने अभिषेक को महेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक और मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के चाचा अशोक कुमार के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभिषेक बीटेक कर चुका था और वह दिल्ली प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग ले रहा था। जबकि मोहित कक्षा 11 वीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें