फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को पत्र भेजकर कोरियावास में मेडिकल कालेज खोलने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियावास में कॉलेज खोलने के लिए सीएम को पत्र
विज्ञापन

सरकार के फैसले के समर्थन में सामाजिक संस्थाएं भी उतर आई हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्र में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के सरकार के फैसले के समर्थन में अब यहां की सामाजिक संस्थाएं भी उतर आई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सूचना अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज नारनौल के कोरियावास में ही खोलने की अपील की है। मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वर्षों से हमारा इलाका पिछड़ेपन और भेदभाव से ग्रस्त रहा है। अब जब इस क्षेत्र में एक मेडिकल कालेज खोलने की बारी आई है तो इस पर राजनीति करके इस मामले को अनावश्यक रूप से पेचीदा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय पहले से चल रहा है। वहां पर मेडिकल कालेज बनाने का कोई औचित्य नहीं है। सरकार को चाहिए कि विकास कार्यों का निष्पक्ष रूप से बंटवारा किया जाए। मंच ने इसके लिए नंगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के प्रयासों का विशेष आभार व्यक्त किया और कालेज के गांव कोरियावास में ही बनाने की मांग की है। सूचना अधिकार मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे पात्र में कहा है कि नांगल चौधरी और नारनौल क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का पूर्ण अभाव है। यहां के निवासी दिल्ली, जयपुर या रोहतक जाने को विवश है। जहां उन्हें महंगा इलाज करवाना पड़ता है। नारनौल का जिला अस्पताल भी एक तरह से रेफर केंद्र बना हुआ है। ऐसे में किसी बड़े संस्थान के होने से यहां के लोगों को भरपूर सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्राम कोरियावास नगर के साथ लगता होने के साथ साथ राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों से अच्छी तरफ कनेक्ट भी है। क्षेत्र में राजनैतिक और सामाजिक रूप से भी शांत माहौल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को इस संस्थान की बहुत अधिक आवश्यकता है और विधायक डॉ. अभय सिंह के इस प्रयास पर राजनीति करने की बजाय इसका समर्थन करते हुए इसके निर्माण के लिए जोरदार आवाज उठानी चाहिए। इस पत्र पर सचिव मनोज यादव, संगठन सचिव जितेंद्र भारद्वाज, बंसी लाल, मुकेश, दीपक यादव, प्रमोद शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, गोबिंद शर्मा, जय भगवान, शिवचरण चौहान, नरोत्तम सोनी और मंच के अनेक सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें