फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्टूबर तक चलेगा शहर में स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्टूबर तक चलेगा शहर में स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में दो अक्टूबर तक नगर परिषद स्वच्छता अभियान चलाएगी। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार शाम को उपायुक्त गरिमा मित्तल ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने चेयरपर्सन भारती सैनी समेत उपस्थित पार्षदाें को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शनिवार को शहर के अनेक वार्डों में नप ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें नप के करीब 100 कर्मचारियाें ने शहर के विभिन्न मोहल्लों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

शहर को साफ सुधरा बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से शुक्रवार शाम से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया। इसकी शुरुआत उपायुक्त गरिमा मित्तल ने नगर परिषद से की। इस अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड में रोजाना सफाई की जाएगी। इसके तहत झाड़ू निकालने के अलावा नालियाें आदि की सफाई भी नप कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। नप की चेयरपर्सन भारती सैनी ने बताया कि इस अभियान के तहत शनिवार को शहर के वार्ड नंबर-21 में पार्षद दिनेश सैनी, वार्ड नंबर दस में सफाई दरोगा भूपेंद्र की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा महावीर चौक से आजाद चौक तक के बाजार की सफाई की गई। राव बंशी सिंह पार्क में भी शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर नगर परिषद के अधिकारियाें के अलावा अनेक वार्ड पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें