फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस प्रिंसिपल डॉ. अश्वनी राव की अध्यक्षता में मनाया गया। मंच का संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. छतर सिंह वर्मा ने किया। इस मौके पर अश्वनी राव ने कहा कि अध्यापक उस प्रकाश पुंज की भांति होता है, जिसकी प्रेरणा से समाज और राष्ट्र आलोकित रहता है। इसलिए एक अध्यापक को आध्यात्मिकता, बौद्धिक और चारित्रिक रूप से सुदृढ़ होना चाहिए। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध और पेटिंग प्रतियोगिता भी हुई।
ऐशली स्कूल में मनाया अध्यापक दिवस
ऐशली स्कूल में मंगलवार को अध्यापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल डॉ. कविता यादव ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक अभिभावक, परामर्शदाता एवं मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है। इसलिए हमें गुरु को सम्मान देना चाहिए। स्वामी कृष्ण देव स्कूल में अध्यापक दिवस समारोह मनाया गया। स्कूल चेयरमैन राजेश शास्त्री ने अध्यापक को एक कुशल कुंभकार की संज्ञा दी।
विज्ञापन

एसआर स्कूल बडकोदा में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें ललिता शर्मा, ज्योति, निशा, शिक्षा और गुणा यादव ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर गाने की प्रस्तुती दी। गौरव, आकाश, साहित, हेमंत ने डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में ज्योति वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल ने द्वितीय स्थान और ललिता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रिंसिपल ईश्वर सिंह प्रजापति ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय ढाणी बाठोठा में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक संघ के जिला प्रधान धर्मपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर फतेहसिंह गणित प्रवक्ता ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें