फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद पर हुई खंड स्तरीय प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद पर हुई खंड स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। हरियाणा शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में प्रिंसिपल सुरेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में विश्व आत्मा पुरुष स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें खंड अटेली के सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक देवेंद्र जांगड़ा ने किया। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रश्नोत्तरी भाषण, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण के वरिष्ठ वर्ग में रावमावि अटेली का जितिन भारती और आरएनआर स्कूल की अंजू ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। रावमावि कांटी के जितेंद्र ने दूसरा और अटेली स्कूल के हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावमावि अटेली की टीम प्रथम रही। रावमावि कांटी की टीम द्वितीय रही। निबंध प्रतियोगिता में आरएनआर स्कूल का हिमांशु अव्वल रहा। रावमावि राताकंला की चंचल द्वितीय और राउवि गोकलपुर की रेखा तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग में आरपीएस स्कूल की हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रावमावि अटेली के छात्र परमजीत ने द्वितीय और आरपीएस स्कूल की भूवि सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें