अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रोटरी क्लब क्लब की ओर से रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से नसीबपुर स्थित जिला जेल में अग्रवाल नर्सिंग होम के सहयोग से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया।
डॉ. चितरंजन मित्तल की टीम द्वारा पुरुष वार्ड में 60 व महिला वार्ड में 20 कैदियों की जांच की गई। क्लब के प्रधान डॉ. मनमोहन रावत, उप प्रधान विजय जिंदल व प्रवीण संघी आदि ने बताया कि इस कैंप में कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलवीर सिंह ने रोटरी क्लब व अग्रवाल नर्सिंग होम का आभार व्यक्त किया। वहीं क्लब की महिलाओं ने कारागार की महिला कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। वहीं हरियाली तीज के उपलक्ष्य पर महिला कैदियों को मेहंदी वितरित की। इस मौके पर प्रवीण संघी, विजय जिंदल, हितेंद्र शर्मा, हितेश वर्मा व संदीप शुक्ला तथा रेखा रावत, संगीता शर्मा, डॉ. रजनी गर्ग, प्रियंका संघी, गीता गोयल व निर्मल जिंदल आदि उपस्थित थी। इसके बाद शाम 4 बजे क्लब की ओर से नरूला विलेज रिसोर्ट में क्लब की महिलाओं के लिए तीज महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं की मेहंदी व पुरुषों की पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई।