फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकड़ा बास में बाबा दयाल का मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरकड़ा बास में बाबा दयाल का मेला कल
विज्ञापन

नारनौल। गांव खरकड़ा बास में 25 जुलाई को बाबा दयाल का मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं 24 जुलाई की शाम को जागरण और रागिनी प्रतियोगिता होगी। मेला आयोजन समिति के सदस्य प्रधान सुंदर सिंह खटाणा ने बताया कि मेले के अवसर पर स्थानीय और आसपास के गांवों के श्रद्धालु बाबा की समाधी पर मथा टेक कर मनोकामना पूर्ति की मन्नतें करते हैं। क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि बाबा की समाधि पर मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। उन्होंने बताया कि मेले के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन भी होगा। इसमें 50 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक की इनामी कुश्तियां होगी। 24 जुलाई की रात जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक जयवीर भाटी, नीरज भाटी, सतराज नागर और राहुल बालियान अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें