फोटो संख्या:72-महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों की सुनवाई करते जज प्
महेंद्रगढ़। उपमंडल न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ न्यायालय के जेएमएफसी प्रदीप कुमार की ओर से की गई। लोक अदालत बेंच के समक्ष कुल 1237 मामलों की सुनवाई की गई जिनमें 110 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।
विभिन्न मामलों में अदालत की ओर से 2208760 रुपये का सेटलमेंट राशि निर्धारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैक रिकवरी के मामले में 17 केस रखे गए जिनमें आठ केसों पर 543225 रुपये, एनआई एक्ट केस में 577 में से 10 केस की सुनवाई हुई 1465335 रुपये व अन्य केसों में 455 में से 53 केस की सुनाई हुई 200200 रुपये का सेटलमेंट अमाउंट निर्धारित किया गया।
जेएमएफसी प्रदीप कुमार ने बताया कि लोक अदालत न्याय प्राप्ति का सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का शीघ्र निपटारा होने से आमजन के समय, धन और श्रम की बचत होती है। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझाने की अपील की। इस मौके पर रिडर ओमप्रकाश, मोहित, राजेंद्र, हरपाल, शिवम, अनित, अधिवक्ता शमशेर सिंह, सुमन कुमारी, प्रियंका मौजूद रही।