फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री जोतराम धाम में 11 दिवसीय 51 धुना तपस्या शुरू

Sun, 14 Jun 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। श्री जोतराम धाम गुजरवास में शनिवार को 11 दिवसीय 51 धुना तपस्या का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस तपस्या का संकल्प बाबा के भगत बिल्लू भगत ने लिया है। तपस्या के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ तपस्या आरंभ की गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान एवं गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। बिल्लू भगत ने बताया कि तपस्या के समापन पर 23 जून को बाबा के आशीर्वाद से भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़े कलाकार बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
51 धुना तपस्या भारतीय सनातन परंपरा की एक अत्यंत कठिन एवं दिव्य साधना मानी जाती है। इस दौरान साधक अग्नि के मध्य रहकर निरंतर ईश्वर आराधना, जप-तप एवं ध्यान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें