फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उषा प्रियदर्शनी व मीना परमार की नियुक्ति पर जताई खुशी

Sun, 14 Jun 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 12: उषा प्रियदर्शनी व मीना परमार की नियुक्ति पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त करतीं प्रेमलता या
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव की प्रेरणा से हरियाणा महिला आयोग में उषा प्रियदर्शनी को अध्यक्ष व मीना परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर झुग्गी-झोपड़ियाें में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रेमलता यादव ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का कार्य करती है। उषा प्रियदर्शनी एवं मीना परमार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी ने यह साबित कर दिया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें