फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1047 टन की हुई निजी खरीद, 2650 टन मंडियों में पड़ा है बाजरा

Sat, 04 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 11 दिन पहले की गई बाजरा खरीद शुरू होने की घोषणा धरातल पर किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। जिले की छह मंडियों में 1404 किसानों की ओर से 3697 टन बाजरा मंडियों में बिक्री के लिए लाया गया है लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद भी 1404 किसानों में से महज 499 किसानों का 1047 टन बाजरा खरीद गया है जबकि 2650 टन बाजरा अभी भी मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन

गुणवत्ता खराब होने के कारण सरकारी खरीद एजेंसियों के हाथ खड़े करने के बाद किसानों को अब निजी खरीद का सहारा है। इसके लिए अब मार्केट कमेटी व वेयर हाउस के जिम्मेदारों की ओर से निजी खरीद एजेंसियों व फर्माें का सहारा लिया जा रहा है। वहीं उपज बिक्री को लेकर किसान भी असमंजस की स्थिति में बाजरे की स्टॉक घर पर लगाए बैठा है।
निजी व्यापारियों की ओर से मनमर्जी भाव लगाकर बाजरा खरीदा जा रहा है। मजबूरन किसान भी निजी व्यापारियों को औने-पौने दामों पर बाजरा बिक्री को मजबूर है। वहीं मंडियों में व्यापारियों को खरीद के लिए निजी फर्माें एवं बाहर से व्यापारियों का इंतजार है।
विज्ञापन


- वर्जन:
महेंद्रगढ़ की मंडी में अब तक 372.45 टन बाजरे की आवक हुई है। इनमें से निजी फर्माें एवं व्यापारियों के माध्यम से 41 किसानों की 103.55 टन बाजरे की खरीद पूरी की जा चुकी है। शेष उपज की खरीद को लेकर निजी फर्माें एवं व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है। - आनंद यादव, परचेजर वेयर हाउस महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें