फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 14 वार्डों के 10413 मतदाता आज करेंगे प्रधान और पार्षदों का चुनाव

Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- नगर पालिका चुनाव से पूर्व स्ट्रोंग रूम के सील लगाते अ​धिकारी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका कनीना के चुनाव को लेकर शनिवार को पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। कनीना में एसडीएम और आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह ने पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल कराई और प्रशिक्षण दिया। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनावी सामग्री प्रदान की गई। सुबह सात बजे मॉक पोल के बाद सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान रहेगा।
विज्ञापन

कनीना में 14 वार्डों के पार्षदों और प्रधान पद के लिए मतदान होगा। इसमें 10413 वोटर हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए स्वास्थ्य के लिए फर्स्ट एंड किट का प्रबंध है। हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई। कनीना में बूथ 9 व 13 को संवेदनशील बूथ बनाया गया। कनीना नपा चुनाव से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल फोन नंबर 01285 -298086 पर संपर्क किया जा सकता है।
राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य आब्जर्वर के तौर पर योगेश कुमार (एचसीएस) तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर ध्यानचंद (एचपीएस) को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। सामान्य ऑब्जर्वर योगेश कुमार (एचसीएस) के मोबाइल तथा पुलिस ऑब्जर्वर ध्यानचंद (एचपीएस) के मोबाइल पर संपर्क किया जा सकता है।

फोटो संख्या:64- नगर पालिका चुनाव से पूर्व स्ट्रोंग रूम के सील लगाते अधिकारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें