फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन रोकने के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को हड़ताल के कारण कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली निगम के नाम ज्ञापन सौंपा। सब अर्बन और दूसरा सिटी महेंद्रगढ़ में ज्ञापन सौंपे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन में बिजली कर्मचारियों ने लिखा है कि केंद्र व राज्य सरकारों की नव उदारवादी नीतियों विशेषकर निजीकरण के विरोध में कर्मचारी लगातार 25 वर्षों से हड़ताल करते आ रहे हैं। जो अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की कनवेंशन संख्या 151 के तहत मजदूरों व कर्मचारियों का अधिकार है ।जिसके तहत सरकार को निर्धारित समय से सूचना देकर कर्मचारी वर्ग हड़ताल पर जाता है। ऐसे ही राज्य सरकार से अपने मांग पत्र पर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हड़तालों के कारण कभी भी किसी कर्मचारी की प्रमोशन नहीं रुकी है। हड़ताल को अनुपस्थिति भी नहीं माना जा सकता। हरियाणा में गत 40 वर्षों से कभी हड़ताल के कारण प्रमोशन नहीं रुकी है, मगर अब सभी चारों निगमों में हड़ताल की वजह से प्रमोशन को रोक दिया गया है। जो उचित नहीं है, ऐसा लगता है कि इस प्रकार का काम किसी विशेष मंशा के तहत किया गया है। जिससे निगमों के कर्मचारियों में रोष है। इसलिए इस ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान रोकी गई प्रमोशन को तुरंत बहाल करने की मांग की गई है। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज करेंगे। जिसके तहत धरना प्रदर्शन व घेराव आदि किया जाएगा। इस मौके पर सब यूनिट प्रधान विरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, रेशम बहादुर, मनोज कुमार, राजेश कुमार, वेद प्रकाश, संजय, अशोक भट्टी, सुरेश, विजेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें