फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि आज, सजेंगे शहर के शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
क्षेत्र में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शिवरात्रि के पर्व को देखते हुए शहर स्थित प्राचीन शिवालयों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के प्राचीन शिवालयों में मुख्य रूप से रेवाड़ी रोड पर स्थित मोडावाला शिव मंदिर, नलापुर स्थित मोटा महादेव मंदिर व छोटा तालाब स्थित शिव मंदिर हैं। जहां पर शिवरात्रि के दिन लोगों का तांता सुबह से शाम तक लगेगा। वहीं कई लोगों ने मंगलवार को भी शिवरात्रि का पर्व मनाया। जिसके चलते मोडावाला मंदिर सहित अनेक शिवालयों पर अनेक श्रद्धालु पहुंचे।
नारनौल के रेवाड़ी रोड के पास बने नाले के पास स्थित मोडा वाला महादेव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। वैसे मंदिर के इतिहास के बारे में बुजुर्गों की अपनी-अपनी राय है, लेकिन मंदिर का इतिहास 500 वर्ष पुराना माना जाता है। मंदिर के लिए 1969 में एक कमेटी का गठन भी किया गया था, जिसका नाम शिव मंदिर मोडा वाला कमेटी रखा गया था। मंदिर में 51 फुट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा भी बनाई गई है, जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान रामकुमार भोजावासिया ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में हजारों लोगों की भीड़ सुबह चार बजे से आना शुरू हो जाती है। यहां पर शहर के अधिकांश लोग जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि यह शहर का सबसे प्राचीन शिवाला है।
विज्ञापन

शहर के अन्य मंदिर भी सजेंगे
शहर के मोडावाला मंदिर के अलावा मोहल्ला नलापुर स्थित मोटा महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि पर सैकड़ों भक्त मत्था टेकने आएंगे। वहीं छोटा तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी सुबह से शाम तक हजारों भक्त आने की संभावना है। यहां पर शिवरात्रि की रात को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें