फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की दीपावली रही फीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देव उठनी केे आते ही बाजार भी उठने लगा
विज्ञापन

शादी ब्याह के सीजन के लिए खरीदारी भी शुरू
फोटो नंबर 5 से 10
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। 31 अक्तूबर देव उठनी से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। इसके चलते शहर के बाजार फिर से गुलजार हो गए हैं। लोगों ने शादियों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। इस कारण दीपावली के बाद एक बार फिर बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। हालांकि जीएसटी लागू होने के बाद से व्यापार पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है। व्यापारी भी इस बार की दीपावली को फीकी मान रहे हैं, लेकिन अब शादी के सीजन की शुरुआत होने से दुकानदारों में एक बार फिर से अच्छा व्यापार होने की उम्मीद जगी है।
31 अक्टूबर को देव उठनी से सावों की शुरुआत हो रही है। इस कारण शहर के बाजार एक बार फिर से गुलजार होने लगे हैं। लोगों ने अभी से शादियों की खरीदारी शुरू कर दी है। इसके चलते कपड़े, सर्राफा व इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर भीड़भाड़ दिखाई देने लगी है। इससे दुकानदारों में दीपावली फीकी रहने के बाद अब अच्छा व्यापार होने उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जीएसटी लागू से छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों पर इसका असर पड़ा है। जहां पहले दुकानदार त्योहारी व शादी सीजन के दौरान अपने व्यापार में इतने व्यस्त रहते थे, परंतु ऐसे नहीं है। जीएसटी लागू होने से हर वस्तु महंगी हो गई है। पिछले वर्षों की दीपावली पर उनकी अच्छी बिक्री हो जाती थी, लेकिन इस बाद उनकी बिक्री ना के बराबर हुई है। आज से एक सप्ताह बाद शादियों के सीजन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में लोगों ने शादियों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। इसके चलते शहर के बाजारों में एक बार फिर से रौनक दिखाई देने लगी है। इससे व्यापारियों को भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद जगी है।

दीपावली पर अच्छा व्यापार रहा। अब शादी सीजन में भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। जीएसटी लागू होने से धोखाधड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी। सरकार का अच्छा निर्णय है।
विज्ञापन

-अजीत जैन, सर्राफा व्यापारी नारनौल।

जीएसटी लागू होने के कारण अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार कार्य काफी कम है। अब शादियों के सीजन की शुरुआत हो रही है। इस कारण बाजारों में एक फिर से रौनक दिखाई देने लगी है।
-नितिन चौधरी, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी नारनौल।

जीएसटी के कारण इस बार व्यापार में अन्य वर्षों के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है। अब शादियों के सीजन में व्यापार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
-आशीष चौधरी, अंबिका इलेक्ट्रॉनिक्स नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें