फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रुपये की लागत से बनेगी स्वर्ग आश्रम की चारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख की लागत से होगा श्मशान आश्रम का कायाकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के बाईपास पर नहर के पास स्थित श्मशान आश्रम की चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। इस श्मशान आश्रम पर नगर परिषद द्वारा करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब पांच लाख रुपये की लागत से भूमि पर टाइल लगाई जा चुकी है, जबकि 9 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी का कार्य किया जा रहा है।
वार्ड 12 के पार्षद मनोज उर्फ बिल्लू कांटे वाले ने बताया कि लोगों की मांग पर यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस श्मशान भूमि पर भविष्य में किसी प्रकार का अतिक्रमण ना हो इसको ध्यान में रखते हुए ही चारदीवारी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस श्मशान में पांच लाख रुपये की लागत से पहले टाइल लगाई जा चुकी है। इनके अलावा इस श्मशान आश्रम के रास्ते को पक्का करने के लिए करीब 10-15 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि यह कार्य पूरा होने के बाद आश्रम के अंदर नगर परिषद और स्थानीय लोगों की तरफ से दाह संस्कार के दौरान आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सीमेंटेड टेबल लगवाई जाएगी। इसके अलावा यहां पर पानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें