तीन साल में तीन गुना बढ़े खाद और बीज के दाम : प्रवीण
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रवीण चौधरी ने कहा कि पिछले तीन साल में खाद-बीज की कीमतें करीब तीन गुना बढ़ गई हैं। कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद डीजल और पैट्रोल की कीमतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। दूसरी ओर समर्थन मूल्यों पर सरकार किसानों की फसल नहीं खरीद रही है। जिससे किसान पर देनदारी का भार निरंतर बढ़ रहा है। सरकार को तुरंत प्रभाव से बिजली के बिल व अन्य कर्जा अदायगी में राहत देनी चाहिए। इस मौके पर होशियार सिंह, मनोज, राजेश कुमार, युवा कांग्रेस के हलका प्रधान बबलू यादव व विवेक आदि मौजूद थे।