फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी स्कूल में हुई मटका और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एसडी वरष्ठि माध्यमिक विद्यालय ककराला में फैन्सी ड्रेस और मटका सजाओं प्रतियोगिता हुई। फैंसी ड्रेस में एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने, जबकि मटका सजाओ में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के बालरूप, शिव शंकर, हनुमान, राधा-कृष्ण, भारत माता, सरस्वती माता आदि का वेश धारण किया। लड़कियों ने परियों के रूप में सुंदर प्रस्तुती दी। कक्षा एलकेजी में दिपशिक्षा, विहान, समृद्धि, यूकेजी में मयंक, राधिका, विश्वास, निखिल, दिव्या कक्षा प्रथम से अनशिका, योगिता, आयुष, दिया, कशिश, कक्षा दूसरी से नैतिक, लक्षिता, सोनाक्षी, हिमांशी, सौरव, निधि कक्षा तीसरी से हिमांशी, वंशिका, रीतिका, लक्ष्य, कशिश, सारिका, हर्ष, नव्या, पलक, महिमा, प्रियंका कक्षा चौथी से अंश, रुद्र, खुशी, गरवी, महेश कक्षा पांचवी में रुचि, आशु, चाहत, जितेश, जतिन, तन्नु, जनित, टिया, महक, सिमरन, संजना, नसीब, बबीता आदि विद्यार्थियों को चुना गया। एलीमेंट्री ब्लॉक से मटका सजाओ में रोज वैली सदन से प्राची के समूह को और ब्लू बर्ड सदन से अर्जिता के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ग्रीन फिल्ड सदन से तनीषा और ग्रीन वैली से मनीषा ने प्राप्त किया। ब्लू बर्ड से प्रियांशु और रोज वैली सदन से प्रियंका, मुस्कान को तीसरा स्थान मिला। वरिष्ठ विभाग में टैगोर सदन की आरती और रमन सदन के सचिन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टैगोर सदन से कोमल और पायल को क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभ कामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रिंसिपल युद्धवीर यादव, डीएड प्राचार्य ओमप्रकाश, सीईओ आरएस यादव, वरिष्ठ विभाग के डीन पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के डीन नरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें