फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालसा के तहत कानूनी जागरूकता शिविर संपन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिवक्ता ओपी यादव रामबास ने कहा कि मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए सरकार की ओर से ढेरों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। जिनका लाभ उठाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जाना चाहिए। दिव्यांग व्यक्ति समाज का अभिन्न अंग हैं। इस अवसर पर वीपी शर्मा संतोष मेमोरियल व पुनर्वास केंद्र नसीबपुर, राजेंद्र सिंह बाल कल्याण परिषद, सुनील गुप्ता समाज कल्याण विभाग, घनश्याम दास रेडक्रास, एडवोकेट दीपक सिंह चौधरी, पीएलवी लता ने अपने-अपने विभागों द्वारा जनहित में जारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें