फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण से बढ़कर कोई परोपकार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणी लगाकर की पौधरोपण अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनिहाड़ी में प्राचार्य कंवर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हर साल एक पौध लगाने और उसकी देखभाल की शपथ दिलाई गई। इसके बाद त्रिवेणी लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं, जिनके अभाव में जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है, लेकिन निजी स्वार्थों के चलते लोग अंधाधुंध कटाई करने में जुटे हैं। सालाना लाखों पौधे लगाने के बाद हरियाली नहीं बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को पौधरोपण और संरक्षण अभियान चलाना होगा। इस मौके पर प्रवक्ता हरिओम बंसल, सत्यनारायण, मनोज कुमार, अरुण कुमार व धनपत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें