वोटर आईडी प्रजातंत्र में वोट का अधिकार : विक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। विधान सभा के निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम विक्रम आईएएस के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार को सूरज कॉलेज, यदुवंशी कॉलेज और आरपीएस कॉलेज में नए वोट बनाने के संबंध में जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें पात्र लोगों को वोट बनाने के लिए चुनाव कार्यालय के अधिकारियों ने प्रेरित किया। साथ ही नि:शुल्क फार्म भी उपलब्ध करवाए। एसडीएम विक्रम आईएएस ने वोट के अधिकार से वंचित पात्र लोगों से कहा है कि जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, वे अपना वोट 31 जुलाई तक अवश्य बनवा ले। उन्होंने कहा कि वोटर आईडी न केवल व्यक्तिगत पहचान का आधार है, बल्कि प्रजातंत्र में प्राप्त वोट देने के अधिकार का आधार भी है। कहा कि नए वोट बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 23 जुलाई को स्पेशल अभियान के तहत बीएलओ उपस्थित रहेंगे।