फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में हुई झमाझम बरसात, 35 एमएम गिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 12 से 16
विज्ञापन


नारनौल में हुई झमाझम बरसात, 35 एमएम गिरा पानी
निचले इलाकों में जलभराव, डीसी आवास, लघु सचिवालय, पुलिस लाइन व नई मंडी में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
शहर व आसपास के क्षेत्र में वीरवार सुबह झमाझम बारिश हुई। अकेले नारनौल शहर में 35 एमएम पानी बरसा। बारिश के बाद सुबह के समय मौसम सुहाना हो गया, मगर बाद में उमस के कारण लोग बेहाल रहे। बारिश की वजह से अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं दूसरी ओर शहर के अनेक हिस्सों में बारिश के बाद दिनभर बिजली गुल रही। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गत कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे, मगर बूंदाबांदी व हल्की बारिश ही हो रही थी। मगर वीरवार सुबह से क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज अंधड़ के साथ क्षेत्र में बारिश होनी शुरू हो गई थी। बारिश का यह दौर करीब एक से डेढ़ घंटे चला। सुबह नौ बजे के बाद ही बारिश कुछ कम हुई। सुबह हुई तेज बारिश के कारण शहर में हर ओर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


इन इलाकों में हुई ज्यादा परेशानी
शहर के निचले इलाके सैन चौक, पुरानी सराय, नई सराय, जमालपुर, खड़खड़ी, पुरानी कचहरी रोड, पार्क रोड, उपायुक्त निवास, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, रेलवे रोड सहित अनेक इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव की स्थिति देर शाम तक रही। जिसके कारण लोगों को कुछ परेशानी अवश्य हुई।

डीसी आवास के बाहर भी जमा था पानी
बारिश के बाद शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित डीसी आवास, लघु सचिवालय व कई अन्य सरकारी आवासों तथा पुलिस लाइन के क्वार्टरों घमें भी पानी जमा हो गया। जो दोपहर तक जमा रहा।

नई मंडी भी नहीं रही अछूती
नई मंडी में भी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया। यहां पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


बारिश व अंधड़ के बाद गुल हो गई बिजली
सुबह आई बारिश व अंधड़ के बाद शहर की बिजली भी गायब हो गई। शहर के करीब आधे हिस्से में बिजली दिनभर नहीं आई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर के मुख्य बाजार की भी बिजली दिनभर गुल रही। इससे दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें