फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन में 1006 वाहनों की हुई जांच, 41 चालकों हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने रविवार की रात नाइड डोमिनेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने 1006 वाहनों को जांच की। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 41 वाहन चालकों का चालान हुआ। वहीं पांच वाहनों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर जिले में नाइट डोमिनेशन चलाया गया। जिले के बार्डर को सील करने के लिए 36 स्थानों पर नाके लगाए, 337 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया और 13 जगहों पर पैदल गस्त, राइडर, पीसीआर ड्यूटी लगाई गई थी। डीएसपी भी रात में चेकिंग पर रहे। एसपी ने आदेश पर रात चेकिंग के दौरान दोपहिया व चौपहिया वाहनों की जांच हुई। इसमें खासकर स्कॉर्पियो, बोलेरो, टाटा 407, फॉर्च्यूनर व बिना नंबर वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग हुई। चेकिंग अभियान रात 10 बजे से भोर चार बजे तक चलाया गया। अभियान में पुलिस ने 1006 वाहनों को चेक किया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 41 वाहनों का चालान किया गया व पांच वाहनों को इंपाउंड किया गया। नाइट डोमिनेशन में वाहनों की चेकिंग के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 11 केस दर्ज किए गए। जिनमें अवैध शराब की करीब 82 बोतले बरामद की गई हैं व 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले भी चेकिंग के दौरान जिले में अवैध शराब, गांजा व असला पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें