फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1000 पुलिसकर्मी, 3 लेयर में सुरक्षा, 4 अतिरिक्त डीएसपी बुलाए

Sun, 16 Nov 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नई अनाज मंडी में आयोजित शूर सैनी जयंती समारोह में सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इस दौरान पूरे एरिया को कवर करने के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अन्य जिलों से 4 अतिरिक्त डीएसपी लेवल के अधिकारी भी बुलवाए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए 3 लेयर के कड़े सुरक्षा घेरे में से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले महाराजा शूर सैनी जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस लाइन नारनौल में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग ली और उन्हें ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को कड़े निर्देश दिए कि वे समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ विनम्र और सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी पूर्ण वर्दी में उपस्थित रहें। यातायात प्रबंधन के तहत, सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाए और सड़कों पर कहीं भी अव्यवस्था न होने दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति या परेशानी होने पर तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करें।



एसपी ने सभी ड्यूटियों की व्यक्तिगत रूप से जांच की। इस मौके पर डीएसपी भारत भूषण, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, जोगेंद्र शर्मा, विद्यानंद, अक्षय नरवाल और डीएसपी सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें