हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के आकोदा क्षेत्र के गांव गढ़ी खुडाना रोड स्थित निमला जोहड़ पर पिछले 45 वर्षों से कुटिया बनाकर रह रहे संत श्रीश्री 1008 महाबीर नाथ ने रविवार को समाधि ली। क्षेत्र के लोगों द्वारा रविवार को गांवों के शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीणों द्वारा संत के अंतिम दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बता दें कि गांव गढ़ी निवासी संत महाबीर नाथ 45 वर्षों से गांव गढ़ी खुडाना के बीच स्थित निमला जोहड़ के किनारे कुटिया बनाकर रहते थे। आसपास से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लेते थे। संत के परिवार से जुड़े बोबी ने बताया कि महावीर नाथ क्षेत्र के एक महान संत थे।
इनकी उम्र लगभग 100 साल से ऊपर थी। इनका जीवन बिल्कुल शांत स्वभाव का था। महावीर नाथ 45 वर्षों से निमला जोहड़ पर कुटिया बनाकर रहे थे। समाधि के दौरान उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर विभिन्न मार्गों से होते हुए निमल जोहड़ पर पहुंचे, जहां पर उन्हें समाधि दी गई। इस मौके पर गढ़ी पूर्व सरपंच लीला सिंह, डॉ. जगमाल, मास्टर सतीश, मास्टर कुलदीप, सोमू खुड़ाना, चरण सिंह सहित अनेक गांवों के लोग शामिल हुए।