फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली, नारनौल व बावल की मंडियों में बनेंगे 100 मीट्रिक टन के वे-ब्रिज

विज्ञापन
फोटो 10झूक से लावन तक की टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अटेली और महेंद्रगढ़ के कई गांवों में टूटी सड़क से जल्द ही आमजन को निजात मिलेगी। वहीं, अटेली, नारनौल और बावल की अनाज मंडियों में 100 मीट्रिक टन क्षमता के वे-ब्रिज स्थापित किए जाएंगे। सड़क व वे-ब्रिज पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करीब 6.16 करोड़ खर्च करेगा। इसको लेकर टेंडर भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, अब सड़क निर्माण, मरम्मत और वे-ब्रिज स्थापना से जुड़ी परियोजनाओं के सिरे चढ़ने की उम्मीद जग गई है। इन योजनाओं से जहां ग्रामीण संपर्क मार्ग मजबूत होंगे, वहीं अनाज मंडियों में तौल व्यवस्था भी आधुनिक और पारदर्शी बनेगी। अटेली विधानसभा क्षेत्र में पाथेड़ा से झूक गांव तक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 3.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
लंबे समय से जर्जर हालत में होने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन

अटेली, नारनौल और बावल की अनाज मंडियों में 100 मीट्रिक टन क्षमता के पिटलेस प्रकार के वे-ब्रिज स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 1.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत मशीन आपूर्ति, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, कंप्यूटराइज्ड सॉफ्टवेयर, इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें