फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 11 बजे तक बांटे डीएपी के 100 कट्टे, कई किसानों को लौटना पड़ा खाली हाथ

Thu, 09 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 16 टोकन कटवाते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। वीरवार को सुबह 4 बजे से सरकारी खाद केंद्र के बाहर बारी के इंतजार में बैठे सैकड़ों किसानों को उस समय निराशा हाथ लगी जब डीएपी के कट्टे समाप्त हो गए।
विज्ञापन

खाद केंद्र पर वीरवार को महज डीएपी के 100 ही कट्टे थे। ऐसे में सारी डीएपी बांटने के बाद जब बाकी किसानों को डीएपी समाप्त होने की सूचना मिली तो उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक संजय ने बताया कि केंद्र पर डीएपी के 100 बैग वितरित किए गए। 11 बजे तक सभी बैग किसानों को बांट दिए गए थे। अब खाद केंद्र पर डीएपी, एनपीके उपलब्ध नहीं है।
शुक्रवार को 1500 डीएपी बैग की खेप पहुंचने की संभावना है। खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण शुक्रवार को खाद्य वितरण नहीं किया जाएगा। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान टोकन कटवाने के लिए लाइन में खड़े किसानों का कहना था कि कभी अवकाश तो कभी खाद न होने के कारण खाद का नियमित वितरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में दूर दराज से आने वाले किसानों का समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें