फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 10 से 87.5 प्रतिशत जमीन के भावों में बढ़ोतरी तय

Thu, 07 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला प्रशासन ने जमीन के नए कलेक्टर रेट का प्रारूप तैयार कर लिया है। अब वीरवार को आपत्ति या सुझाव का भी समय खत्म हो गया है। ऐसे में अब एक बार फिर से जमीनों के रेट में बढ़ोतरी होना तय है। अगर यह कहे कि अब प्लाट लेने की सोच रहे लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी तो कोई गलत नहीं होगा।
विज्ञापन

अकबरपुर, अब्दुलानगर, अमरपुर जोरासी, बदोपुर, बलाहां कला, बापड़ोली, बड़गांव, बड़कोदा सहित ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की बरानी, गैर मुमकिन, नहरी व चाही जमीन के भावों में भी 87.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। बता दे कि कोराना काल में जमीनों के भावों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अब कलेक्टर रेट का नया प्रारूप तैयार किया गया है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से 7 दिसंबर तक आपत्ति या सुझाव मांगे गए थे।


नारनौल में 10 से 87.5 प्रतिशत तक शहर में बढ़े भाव:

अब नारनौल में शास्त्री नगर, शिव कॉलोनी व केशव नगर में 10 प्रतिशत तक जमीन के भावों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं नई सराय में 43.75, आदर्श नगर में 37.5, अग्रसेन रेलवे रोड 35 और मोहल्ला नलापुर में 87.5 प्रतिशत तक आवासीय जमीन के भावों में बढ़ोतरी होना तय है। अब शहर की अच्छी कॉलोनी में प्लांट लेने की सोच रहे लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।
विज्ञापन


सड़क किनारे की जमीन के बढ़े ज्यादा रेट
ग्रामीण क्षेत्र में सड़क किनारे की जमीन में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर किसी गांव से बाईपास निकला है तो वहां की जमीन अब सामान्य व्यक्ति की खरीद से बाहर हो जाएगी। उन गांवों में 30 से 87.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें