फोटो संख्या:70- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दाखिला लेते विद्यार्थी -संवा
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अवकाश के दिन भी दाखिला प्रक्रिया चली। शनिवार को दस विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। चौथे चरण में अब तक 42 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। पांच अगस्त को चौथे चरण के तहत दाखिले की अंतिम तिथि रहेगी। जबकि 6 अगस्त तक फीस जमा करवाई जा सकेगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पहली, द्वितीय व तीसरी चरण की सूची के बाद चौथे चरण की सूची के आधार दाखिला किया जा रहा है। शनिवार को अवकाश के बाद भी 10 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दाखिला प्रक्रिया रविवार को अवकाश को भी दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को दाखिला लेने का अंतिम दिन रहेगा तथा छह अगस्त तक फीस जमा करवा सकते है। संस्थान में 668 सीट पर दाखिला किया जाना है। 364 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। 304 सीट अभी भी रिक्त हैं।