फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एमए इतिहास में 8 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग से किए जाएंगे दाखिले

Sun, 04 Aug 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-23महिला कॉलेज में दस्तावेजों की जांच करते टीम के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार गत 2 अगस्त को स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मेरिट सूचि जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों से राजकीय महाविद्यालय में अब तक 53 छात्रों ने फीस जमा करवाई हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में अब तक 29 छात्राओं ने फीस जमा करवाई हैं। फीस जमा करवाने के बाद कॉलेज स्तर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना, 100 रुपए की रेडक्रॉस की रसीद कटवाना अनिवार्य है।

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पीजी कोर्स में दाखिले के लिए केवल एक मेरिट सूची को घोषित किया जाएगा। इसके तहत 6 अगस्त के बाद रिक्त सीट पर दाखिले के लिए 8 अगस्त को रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। दाखिला 9 अगस्त से 24 अगस्त तक कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। जिसके तहत दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को 9 अगस्त से 16 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस व 17 अगस्त से 24 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


एमए इतिहास में होंगे दाखिले
राजकीय महाविद्यालय की मांग पर सत्र 2024-25 में नए पीजी कोर्स एमए इतिहास को जोड़ा गया है, लेकिन विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के बीच कुछ औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की वजह से छात्र एमए इतिहास के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। इसलिए अब एमए इतिहास के कोर्स में उपलब्ध 40 सीट पर दाखिला 8 अगस्त से कॉलेज स्तर पर होने वाली फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे।


पीजी कोर्स में दाखिले के लिए हाल ही में मेरिट सूची को घोषित किया गया है। जिसमें चयनित छात्राएं दाखिले के लिए 6 अगस्त तक फीस जमा करवा सकती है। फीस जमा करवाने के लिए अब मात्र 3 दिन का समय ही शेष बचा है। स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची आने का कोई प्रोविजन नहीं है। 6 अगस्त के बाद 8 अगस्त से कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीट पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल


पिछले सत्र के दौरान राजकीय महाविद्यालय में 13 पीजी कोर्स उपलब्ध थे। कॉलेज की मांग पर इस सत्र में एमए इतिहास कोर्स को जोड़ा गया है। नए कोर्स की औपचारिकताओं को पूरा करने में कुछ अतिरिक्त समय लगा, जिस कारण एमए इतिहास के लिए दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे।
डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें