फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कारोली खेल नर्सरी से 10 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22दीपांशु, अंडर- 14, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। गांव कारोली में संचालित वॉलीबॉल खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 10 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गांव कारोली खेल नर्सरी से अंडर-14 में 5, अंडर-19 में 3 और अंडर-17 में 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।कोच धर्मेंद्र ने बताया कि गांव कारोली के खेल मैदान में दो वर्षों से वॉलीबॉल नर्सरी का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस समय खेल नर्सरी में करीब 50 खिलाड़ी वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन गांव के लिए गौरव का पल है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते थे और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर के अंत व अक्तूबर के आंरभ में किया जा सकता है।
-
मैं जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास करता हूं। बेहतर प्रदर्शन करने पर मेरा चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिससे मेरे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। -दीपांशु, अंडर- 14, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन

-
अपने दोस्तों को खेल नर्सरी में वॉलीबॉल खेलते हुए देखकर मैंने भी वॉलीबॉल का अभ्यास करना शुरू किया था। कोच के मार्गदर्शन में कमियों को सुधारा और जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा। -अमन, अंडर- 14, वॉलीबॉल खिलाड़ी
-
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्साहित हूं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर टीम की जीत में योगदान देना चाहता हूं। प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। -जितेंद्र, अंडर- 19, वॉलीबॉल खिलाड़ी

जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए नर्वस था लेकिन कोच के मार्गदर्शन व साथी खिलाड़ियों के सहयोग से मैंने बेहतर प्रदर्शन किया और मेरा चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वॉलीबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है। -मयंक, अंडर- 14, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें