फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर गांव में सूक्ष्म सिंचाई योजना पर खर्च होंगे 10 करोड़

Fri, 26 Jul 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02डा. अभयसिंह यादव। सिंचाई मंत्री
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले में सिंचाई विभाग की ओर से लगातार विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंजूरी दी जा रही है। नांगल चौधरी के विधायक एवं सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि इसमें विशेष रूप से शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्धार शामिल है। 25 करोड़ रुपए की लागत से इस नहर को पक्का करने के साथ ही इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।
वहीं दोस्तपुर माइनर, बीगोपुर माइनर एवं कमानियां माइनर की क्षमता बढ़ाकर उसको पक्का किया जाएगा। इस नहर की क्षमता बढ़ने के उपरांत दोस्तपुर, भेडंटी एवं दोखेरा तक पानी की मात्रा बढ़ेगी। वहीं कृष्णावती नदी में दोस्तपुर बार्डर पर अधिक पानी डाला जाएगा। इन गांवों के जोहड़ भी भरे जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त ऊंचाई पर स्थित नांगल दर्गु, गंगुताना, बखरीजा और मुसनोता गांवों के जोहड़ भी शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से प्रेशर पाइप की ओर से जोड़े जाएंगे ताकि इन गांवों में रिचार्जिंग के साथ-साथ पशुओं को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। यह जोहड़ 14 करोड़ रुपए की लागत से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में दौंगड़ा अहीर में दो करोड़ रुपए की लागत से एक नया जोहड़ बनाकर उसे मुख्य नहर से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त लगभग 10 करोड़ रुपए लागत से दौंगड़ा अहीर गांव में एक सूक्ष्म सिंचाई योजना मंजूर की गई हैं। इसके तहत किसान के खेत तक सरकार द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से खेत-खेत में पानी पहुंचाया जाएगा। हर 4 एकड़ पर एक आउटलेट दिया जाएगा, जिस पर किसान अपना फव्वारा लगाकर सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से लघु फव्वारा प्रणाली से खेतों में पानी दे सकेंगे। इस परियोजना के तहत दौंगड़ा अहीर गांव की 815 एकड़ जमीन को सिंचित किया जा सकेगा। सिंचाई मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के प्रत्येक क्षेत्र में किसी न किसी तरीके से पानी पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। वहीं रिचार्जिंग के माध्यम से इस जिले को दोबारा उच्च उत्पादकता वाला जिला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें