लोगों की स्क्रीनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना का कहर जारी रहा। बुधवार को 10 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 70 हो गई है। इनमें से 21 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के 49 केस अभी भी एक्टिव हैं। कोरोना के मरीज मिलने वाले एरिया को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित बैरिकेट लगवा दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी लेकर उनका सैंपल लिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को 19 केस आए थे।
मिली जानकारी के अनुसार संक्रमितों में एक रेप का आरोपी भी है। अन्य में कर्मचारी कॉलोनी निवासी मुंबई से आई एक गर्भवती महिला, गुरुग्राम से आया एक युवक, नांगल व खोड़ के युवक पहले मिले संक्रमित से संक्रमित हुए है। छितरौली निवासी युवक सेना में इंजीनियर, ढाणी जड़वा का फौजी और महेंद्रगढ़ का युवक इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर है। सतनाली का आरकेबीएस में फार्मासिस्ट है। बड़ा बाग नारनौल का युवक गुरुग्राम से आने के बाद खेत पर बने मकान में रहता था और पत्नी व बच्चे मायके गए हुए हैं। पुलिस ने बैरिकेट लगा दिया है। हेल्थ विभाग की टीमों ने लोगों की स्क्रीनिंग की। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को छह मोबाइल टीमों ने 401 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 303 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में तीन जून तक 62448 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 36852 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 3725 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 265 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। 10 कोरोना संक्रमितों में से आठ को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज झज्जर में व दो को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में भर्ती किया गया है।
जेल में 23 कर्मचारियों का लिया सैंपल
जेल एसपी देवी दयाल ने बताया कि रेप का आरोपी 29 को जेल में आया था। उसे क्वारंटीन के लिए रखा गया था। उसकी बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से हेल्थ विभाग के कस्टडी में कोविड-19 सेंटर भेजा गया है। एसपी ने बताया कि रेप के आरोपी के संपर्क में जेल के 23 कर्मचारी आए हैं। सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के मामले आने पर जेल आने वाले बंदियों को 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाता है। इसे लेकर सतर्कता बतरी जा रही है। हालांकि बंदी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हेल्थ विभाग की टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग की और सैंपल लिए।
जिले में बुधवार आए कोरोना संक्रमित की सूची
कर्मचारी कॉलोनी नारनौल- 1
आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़ - 1
नांगल -1
खोड़ - 1
ढ़ाणी जड़वा - 1
सतनाली - 1
छितरोली - 1
इसराना -1
नसीबपुर जेल-1
बड़ा बाग नारनौल-1