फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 69 

विज्ञापन
कंटेन्मेंट जोन में तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जिले में बुधवार को नौ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 69 हो गई है। मंगलवार को कोरोना वायरस के 19 मरीज सामने आए थे। जिले में 21 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के 48 केस अभी भी एक्टिव है।  जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह की रिपोर्ट में एक राजस्थन, एक कर्मचारी कॉलोनी, एक आदर्श कॉलोनी, नांगल गांव में एक, खोड़ में एक, ढाणी जरवा में एक,सतनाली में एक,छितरौली में एक और इसराणा में एक कोरोना वायरस संक्रमित मिला है। सभी को कोविड-19 केयर सेंटर में लाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें झज्जर भी रेफर किया जा सकता है। संबंधित गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेट लगाया गया है। संक्रमितों के घरों व आसपास सैनिटाइज किया गया है।  सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को छह मोबाइल टीमों ने 380 लोगों की स्क्रीनिंग की थी। 282 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में दो जून तक 62047 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 36549 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 3596 सैंपल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें