फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाश, चाकू दिखा लूटपाट

Sun, 08 Dec 2013 07:07 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार बदमाश रविवार तड़के सेक्टर-21सी स्थित एक मकान में घुस गए और एक वर्षीय मासूम को चाकू की नोकपर लेेेकर लूटपाट की। भागते समय एक बदमाश को दबोच लिया गया, लेकिन उसने तीन लोगाें को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी व सीआईए टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

 
सेक्टर-21सी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान संख्या-1031 में विजय शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी से मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। विजय शर्मा, पत्नी सुमिरन, बेटे गौरव, सौरभ के साथ रविवार तड़के 4:20 बजे सेक्टर-16ए में आयोजित सत्संग में शामिल होने गए थे। घर पर विजय की पुत्रवधू शिखा शर्मा व एक वर्षीय पौत्र श्रेयांस थे। घर के मुख्य दरवाजे व अंदर के दरवाजे पर ताला लगा दिया था।

इसी बीच मंकी कैप पहने तीन बदमाशों ने इन तालों को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और श्रेयांस को अपने कब्जे में लेते हुए उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। बदमाश ने शिखा के कान के कुंडल व गले से सोने की चेन उतरवा ली। इसके अलावा अलमारी में रखी नगदी व अन्य जेवरात भी कब्जे में ले लिए। लेकिन चांदी के जेवरात वहीं छोड़ दिए। इस बीच बाहर खडे़ एक बदमाश ने उन्हें आवाज लगाई। जब तक बदमाश बाहर निकले तब तक शर्मा का परिवार सत्संग से लौट चुका था।
विज्ञापन

विजय के बेटे गौरव ने भागते बदमाशों में से एक को दबोच लिया, लेकिन उसने गौरव के हाथ में चाकू मार दिया और अपने को छुड़ा लिया। इसके अलावा पड़ोसी रतन व उसके बेटे भूपेंद्र ने भी एक बदमाश को दबोचा, लेकिन इस बीच उसके अन्य साथी उसे छुड़ाने आ गए और बाप-बेटे को चाकू मारकर घायल कर गए। बदमाशाें को रोकने के लिए उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया, जिससे कार के शीशे भी टूट गए। लेकिन बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी गई। थाना सूरजकुंड पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी रामचंद्र राठी का कहना है कि मौके से मिले गाड़ी के नंबर के आधार पर सीआईए टीमें बदमाशाें की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें