फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने पुलिस गाड़ी में की लूटपाट की कोशिश

Fri, 13 Dec 2013 11:16 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) मार्ग पर वाहनों को लूटते हुए अपराध जांच शाखा टीम ने बृहस्पतिवार रात एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी गाड़ी रात्रि गश्त के लिए केएमपी मार्ग पर जा रही थी। लेकिन रतीपुर गांव के निकट तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी के रुकते ही एक युवक ने चालक देवीलाल पर देसी तमंचा तान दिया।

इसी दौरान गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों को देख आरोपी भागने लगे। आरोपी केएमपी से नीचे छलांग लगाकर खेतों के रास्ते दौड़े तो पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम-पता गांव सिंगार (मेवात) निवासी आरीफ बताया है, जबकि फरार हुए सिंगार गांव निवासी अकबर व भत्तु थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से बटनदार चाकू व एक चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी ने बाइक को बल्लभगढ़ से चोरी किया था। फरार हुए अकबर व भत्तु के पास दो चोरी की बाइकें व देशी तमंचा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें