फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े दस हजार सिरसा डेरा प्रेमियों ने बनाई सबसे बड़ी ‘रक्त बूंद’

Sun, 24 Nov 2013 10:51 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रविवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग सोसायटी के साढ़े दस हजार सेवादारों ने ‘लारजेस्ट ह्यूमन ड्रॉपलेट’ बनाकर रक्तदान का संदेश दिया।
विज्ञापन



लाल रंग की टी शर्ट व कैप पहने सेवादारों ने करीब 24 हजार वर्ग फुट में रक्त बूंद बनाई। सेवादारों ने रक्तदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसके लिए आमजन को प्रेरित करने का भी प्रण लिया। डेरे की ओर से दावा किया गया है कि साढ़े दस हजार लोगों द्वारा ‘रक्त बूंद’ बनाना वर्ल्ड रिकार्ड है। इससे पहले रक्त बूंद बनाकर रक्तदान के प्रति जागरूक करने के संदेश का विश्व रिकार्ड दुबई के नाम है, जिसमें 7100 लोगों ने हिस्सा लिया था।

शाह सतनाम जी धाम स्थित सेंट एसएमजी खेल परिसर में डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के निर्देशन में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के तत्वावधान में ‘लारजेस्ट ह्यूमन ड्रॉपलेट’ इवेंट का आयोजन किया गया। करीब साढ़े दस हजार लोगों ने लाल कपड़े पहनकर 24 हजार वर्ग फुट के आकार की बूंद बनाई।
विज्ञापन


खेल परिसर में एक प्रवेश और एक निकासी द्वार बनाया गया था। प्रवेश द्वार पर छह गेट लगाए गए थे, जिन पर 12 महिलाएं और 12 पुरुष तैनात थे। प्रतिभागियों को यूनिक आईडी दी गई थी, जिसमें उनकी पूरी डिटेल लिखी हुई थी। जब बूंद का एरिया सेवादारों से ठसाठस भर गई तो और सेवादारों का प्रवेश बंद कर दिया गया।

विश्व रिकार्ड बनने की उम्मीद  
डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डॉ. आदित्य इंसां ने बताया कि डेरा प्रमुख के आशीर्वाद से डेरा सच्चा सौदा ने मानवता भलाई कार्यों में अब तक 14 विश्व रिकार्ड बनाए हैं, जिनमें से तीन विश्व रिकार्ड रक्तदान के क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि यह महासंदेश 15वें विश्व रिकार्ड में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले रक्त बूंद बनाकर रक्तदान के प्रति जागरूक करने के संदेश का विश्व रिकार्ड दुबई के नाम है, जिसमें 7100 लोगों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि अब तक डेरा के सेवादारों द्वारा लगभग साढे़ तीन लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक’ में लोगों को बिना रिपलेसमेंट के हर समय रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।  
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा सिरसा के 14 वर्ल्ड रिकार्ड
- 07 दिसंबर 2003 को आठ घंटों में 15 हजार 432 यूनिट रक्तदान
- 10 अक्तूबर 2004 को 17 हजार 921 यूनिट रक्तदान
-  15 अगस्त 2009 को एक घंटे में नौ लाख 38 हजार सात पौधे लगाए
-  15 अगस्त 2009 को आठ घंटों में 68 लाख 73 हजार 451 पौधे रोपे
-  08 अगस्त 2010 को आठ घंटों में 43 हजार 732 यूनिट रक्तदान
-  12 दिसंबर 2010 को शिविर में 4603 लोगों की आंखें जांची
-  15 अगस्त 2011 को 12,013 सिक्के उछालकर हर रोज एक रुपया मानवता भलाई
     के लिए निकालना
-  15 अगस्त 2011 को एक घंटे में साध संगत ने 19 लाख 45 हजार 535 पौधे रोपे
-   23 जनवरी 2012 को 12 घंटे में 525 के दिल की ईको जांच
-  24 जनवरी 2012 को 24 घंटे में सर्वाधिक 6562 लोगों की डाइबिटीज जांच
-  24 जनवरी 2012 को 24 घंटों में सर्वाधिक 6562 कीकोलेस्ट्राल जांच
-  24 जनवरी 2012 को ही 24 घंटे में सर्वाधिक 14,910 लोगों की रक्तचाप जांच
- 23 सितंबर 2012 को विभिन्न धर्म व जातियों के 5025 लोगों ने हाथों की उंगलियों से 78
     गुणा 50 मीटर यानी 3900 वर्ग मीटर की पेंटिंग बनाकर दुनिया को संदेश दिया कि हम
     सब एक हैं और हमारा मालिक एक है
- 23 सितंबर 2012 को ‘मोस्ट प्यूपिल सेनिटाइजिंग हैंड’ के तहत 7675 लोगों ने एक साथ
    हाथ धोकर वातावरण को स्वच्छ रखने व अपने शरीर की सफाई रखने का संदेश दिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें