फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद, पंचायत समिति के आवेदन 23 से

Sat, 19 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सीजी रजीनिकांतन ने जिला परिषद के सदस्यों और ग्राम पंचायत समिति, ग्राम पंचायत के सरपंचों के प्रथम चरण के चुनाव खंड पिहोवा और थानेसर के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


 इसके लिए नामांकन 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक करे जा सकेंगे। इस बीच 25 दिसंबर और 27 दिसंबर को नामांकन नहीं लिए जाएंगे। सितंबर-2015 में जिस उम्मीदवार ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए थे, उन्हें अब केवल शपथ पत्र देना होगा।


उपायुक्त ने बताया कि जिले में पंचायती राज के तहत जिला परिषद के लिए एक से 17 वार्डों तक प्रथम चरण का चुनाव होना है। इसके लिए 23  दिसंबर से 29 दिसंबर तक लघु सचिवालय में स्थित एडीसी एवं एआरओ प्रभजोत सिंह के कार्यालय में प्रात: 10 बजे से 3 बजे नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन


एक जनवरी-2016 को शाम तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।

प्रथम चरण का चुनाव 10 जनवरी, दूसरे चरण का चुनाव 17 जनवरी, तीसरे चरण का चुनाव 24 जनवरी रविवार को सुबह 7.30 बजे से 4 बजे के बीच होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए 28 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

ग्राम सरपंच और पंच के मतों की गिनती चुनाव के तुरंत बाद ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने चुनाव के लिए अपना नामांकन सितंबर-2015 में जमा करवा दिया था। अब उन्हें अपने निर्वाचन अधिकारी के पास केवल शपथ पत्र देना होगा। पिहोवा खंड में पंचायत समिति के चुनावों के लिए रिटर्निंग आफिसर एसडीएम डॉ. किरण सिंह और एआरओ तहसीलदार पिहोवा अनिल कुमार को बनाया गया है।

थानेसर खंड के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम थानेसर सतबीर कुंडु, जबकि एआरओ तहसीदार थानेसर ईश्वर चंद होंगे।
ब्लॉक समिति के नामांकन संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में जमा होंगे। इन खंडों में पंचायत समिति चुनाव 10 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम चार बजे तक होंगे।

थानेसर पंचायत समिति के एक से 30 वार्डों तक के वोटों की गिनती 28 जनवरी को सुबह आठ बजे से महावीर जैन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में, जबकि पिहोवा ब्लाक समिति की एक से 27 वार्डों तक के वोटों की गिनती डीएवी कॉलेज हॉल पिहोवा में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें